गुरदासपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में बाऊपुर जट्टा निवासी शिंगारा सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा चेतनवीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था और वह अपने देवर संपूर्ण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहे थे। जब उसका बेटा गाहलड़ी से सुल्तानी रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर, जिसे आरोपी गुरमेज सिंह पुत्र बावा सिंह वासी गंजी चला रहा था, ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल को बहुत तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सवारी का प्रबंध करके उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेतनवीर सिंह की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Punjab : रजिस्ट्री करवाने वालों का इंतजार खत्म, 38 दिन बाद काम हुआ शुरू
- bharatadmin
- December 18, 2023
- 0
लुधियाना : महानगर में पिछले 38 दिनों से पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के सदस्यों द्वारा अपनी पुरानी पैंशन को बहाल करने की मांग के चलते […]
जालंधर के केएमवी सहित दो और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुबह 9:38 पर मिला ई-मेल, पुलिस तैनात
- bharatadmin
- December 15, 2025
- 0
जालंधर शहर के केएमवी संस्कृति सहित दो और स्कूलों को भी सोमवार सुबह 9:38 बजे धमकी मिली है। केएमवी के अलावा आईवी वर्ल्ड और सेंट जोसेफ […]
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ बना पंजाब की पहचान: CM भगवंत सिंह मान के इरादों पर लगी मुहर, तस्करों पर निर्णायक प्रहार
- bharatadmin
- February 14, 2026
- 0
पंजाब की धरती, जिसे कभी नशे की महामारी ने जकड़ लिया था, आज उसी धरती पर निर्णायक जवाब लिखा जा रहा है. 1 मार्च 2025 […]