गुरदासपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में बाऊपुर जट्टा निवासी शिंगारा सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा चेतनवीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था और वह अपने देवर संपूर्ण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहे थे। जब उसका बेटा गाहलड़ी से सुल्तानी रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर, जिसे आरोपी गुरमेज सिंह पुत्र बावा सिंह वासी गंजी चला रहा था, ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल को बहुत तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सवारी का प्रबंध करके उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेतनवीर सिंह की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Punjab की Free Bus Scheme में बड़ा विस्तार: अब 7,698 School Girls को भी मिली Special Transport Facility
- bharatadmin
- December 9, 2025
- 0
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित व सस्ता (यानी मुफ्त) सफर देने के लिए शुरू की गई फ्री […]
घायल की मदद के लिए सड़क पर रुका परिवार, फिर घटे हादसे मां-बेटे की मौत
- bharatadmin
- December 9, 2023
- 0
अबोहर : कल देर शाम गांव कुट्टियांवाली व खुब्बन के बीच सड़क हादसे में मां व उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के […]
4 युवकों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत, इलाके में फैली दहशत
- bharatadmin
- November 23, 2023
- 0
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना शहर से एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना की रघुबीर पार्क के नजदीक 4 युवकों के […]