गुरदासपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में बाऊपुर जट्टा निवासी शिंगारा सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा चेतनवीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था और वह अपने देवर संपूर्ण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहे थे। जब उसका बेटा गाहलड़ी से सुल्तानी रोड पर पहुंचा तो एक ट्रैक्टर, जिसे आरोपी गुरमेज सिंह पुत्र बावा सिंह वासी गंजी चला रहा था, ने उसके बेटे की मोटरसाइकिल को बहुत तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सवारी का प्रबंध करके उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेतनवीर सिंह की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
श्रीनगर में हुए हमले में 2 पंजाबी लड़कों की मौत, मृतकों की पहचान अमृत पाल और रोहित के रूप में हुई
- bharatadmin
- February 8, 2024
- 0
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देर शाम आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की गई, इस दौरान खाबा कदल इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर […]
Punjab News: मान सरकार का “रंगला पंजाब अब ‘स्वच्छ पंजाब’ भी: देश के टॉप राज्यों में हुआ शामिल
- bharatadmin
- December 30, 2025
- 0
Punjab News: पंजाब ने वर्ष 2025 के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय […]
चोरों ने दुकान पर मचाई लूट, नकदी व हजारों रुपए का माल उड़ाया
- bharatadmin
- November 19, 2023
- 0
बहरामपुर: दीनानगर जिले के बहरामपुर कस्बे में लगातार हो रही चोरियों के कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। जिसका उदाहरण […]