CM नायब सैनी ने UPSC में चयनित हरियाणा के सभी युवाओं को दी बधाई, एकांश ढुल से फोन पर की बात

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉप किया है, वहीं हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. एकांश की यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है. वे इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं.

एकांश ने साल 2024 में UPSC परीक्षा में 342वीं रैंक हासिल की, 2025 में 295वीं और फिर 2026 के परिणाम में देश में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर अपने दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया.
एकांश दुल एक प्रबुद्ध परिवार से आते हैं. उनके पिता कृष्ण ढुल हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. उनकी मां निर्मल ढुल पंचकूला के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल हैं

प्रतिभावान एकांश की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के भवन विद्यालय (10वीं) और सेंट कबीर पब्लिक स्कूल (12वीं) से हुई. हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया. वहां फेमस श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से BA (ऑनर्स) किया.


CM नायब सैनी ने की सराहना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश जैसे युवाओं की सफलता \’विकसित भारत\’ के सपने को साकार करने में मजबूत पिलर का काम करेगी. उन्होंने सफल हुए सभी 958 उम्मीदवारों को देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *