Police Action : 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, हैरोइन, नकदी व 2 लग्जरी कारें बरामद

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम हैरोइन, 3.10 लाख रुपए नकद और दो लग्जरी कारों को बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीपल सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र संतोष सिंह, मलुक सिंह पुत्र भाग सिंह (तीनों निवासी खालड़ा) जिला तरणतारण व दीपक पुत्र कन्हैयालाल निवासी दोराहा जिला खन्ना, अंकुश पुत्र विनोद कुमार निवासी लुधियाना व चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी निवासी राजगढ़ जिला लुधियाना के रूप में हुई। इनमें गुरजंट सिंह और चरणजीत सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। इनमें दो मामले जिला तरणतारण और एक मामला लुधियाना में है। थाना डी- डिवीजन और छहर्टा में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *