लुधियाना : शहर में एक फैक्टरी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्वरूप नगर सलेम टाबरी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग लगने से फैक्टरी के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना दौरान फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। दरअसल इमारत की दूसरी मंजिल में आग लगने से उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था तथा चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। वहीं घटना की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला तथा आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
Related Posts
नशे से उजड़ा एक और परिवार, जबरदस्ती नशे का टीका लगाने से युवक की मौत
- bharatadmin
- November 19, 2023
- 0
साहनेवाल/कोहाड़ : नशे की दलदल में बाहर निकलने की कोशिश करने वाले दो भाईयों को जबरदस्ती कथित कतौर पर नशा देकर एक भाई की मौत का […]
जालंधर के इस स्पा सैंटर में जाने वाले सावधान! वरना सारा मजा हो जाएगा किरकिरा
- bharatadmin
- December 4, 2023
- 0
जालंधर : अगर आप भी स्पा सैंटर में जाकर मसाज करवाने के शौकीन हैं तो जरा संभल कर, वरना ऐसा न हो कि आपका सारा मजा […]
जालंधर की इस मार्कीट में GST विभाग की Raid, कई दुकानों के दस्तावेज जब्त
- bharatadmin
- January 23, 2024
- 0
शहर में आज मंगलवार को जी.एस.टी. विभाग की रेड होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जी.एस.टी. विभाग ने आज फगवाड़ा […]