टांडा उड़मुड़: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बिजली घर चौक टांडा के पास एक कार व स्कूटरी सवार के बीच हुई टक्कर में स्कूटरी सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुखचैन सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी जलालपुर के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुखचैन सिंह अपने स्कूटर से धडियाला गांव की ओर जा रहा था, तभी हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले सुखचैन सिंह की पत्नी स्कूटर से उतर कर सड़क किनारे मौजूद थी। टांडा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
Related Posts
चाची-भतीजे के संबंधों ने उजाड़ा घर, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
- bharatadmin
- December 2, 2023
- 0
बठिंडा: बठिंडा में प्रेम प्रसंग के चलते चाची-भतीजे द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। मृतक […]
जिला प्रशासन का बड़ा Action, हाईवे के अधीन आती जमीन को करवाया कब्जा मुक्त
- bharatadmin
- November 21, 2023
- 0
कपूरथला: अवैध कब्जों को हटाने को लेकर आज (मंगलवार) को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली खबर के अनुसार गांव कोट करार खां और […]
AGTF को मिली बड़ी सफलता, हथियारों के साथ 3 उग्रवादी गिरफ्तार, डीजीपी ने दी जानकारी
- bharatadmin
- February 7, 2024
- 0
पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी कामयाबी मिली है. एजीटीएफ ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास […]