पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने तुरंत प्रभाव से उनका इस्तीफा भी ले लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए AAP की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
पार्टी ने अपने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ करीबी संबंध पाए गए हैं, जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर करने और मेयर पद से हटाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद पार्टी हाईकमान ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सभी पदों से मुक्त कर दिया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि बलजीत सिंह चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने थे लेकिन अब नशा तस्करों से जुड़े होने के शक के बाद उन्हें पद और पार्टी दोनों से हाथ धोना पड़ा है।