आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा पंजाब में मीडिया मैनेजमैंट सैल के सह संयोजक बनाए गए ध्रुव वधवा ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और इस तैयारी में मीडिया सैल की भूमिका पर चर्चा की। सुनील जाखड़ ने इस मुलाकात के दौरान ध्रुव वधवा को पंजाब भाजपा की मीडिया गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि मीडिया सैल की इस चुनाव में अहम भूमिका रहेगी क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना मीडिया सैल की ही जिम्मेदारी है। ध्रुव वधवा ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
Related Posts
लुधियाना पुलिस ने स्पा/मसाज सेंटरों पर कसा शिकंजा, जारी किए सख्त आदेश
- bharatadmin
- December 19, 2023
- 0
लुधियाना । बढ़ती शिकायतों के चलते लुधियाना पुलिस ने स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है, इसलिए डी.सी.पी. (मुख्यालय) […]
चाची-भतीजे के संबंधों ने उजाड़ा घर, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
- bharatadmin
- December 2, 2023
- 0
बठिंडा: बठिंडा में प्रेम प्रसंग के चलते चाची-भतीजे द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। मृतक […]
रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, इस रूट की Trains रद्द व डायवर्ट
- bharatadmin
- January 1, 2024
- 0
लुधियाना-फिरोजपुर ट्रैक पर 13 दिन रेल यातायात प्रभावित रहने की की सूचना है। बताया जा रहा है कि रेल विभाग द्वारा लुधियाना-फिरोजपुर रेल सैक्शन पर […]