18 जनवरी से किसान जत्थेबंदियां चंडीगडढ़ में लगाएंगी मोर्चा

पंजाब डेस्कः भारतीय किसान यूनियन एक बार फिर मोर्चा शुरु करने जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने  ने जानकारी देते हुए बताया है कि 5 किसान जत्थेबंदियां 18 जनवरी से चंडीगढ़ में मार्च निकालेंगी। उन्होंने ऐलान किया है कि मुआवजे व धरती के नीचे के कम हो रहे पानी की चिंता को लेकर मोर्चा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सर्वेशण के अनुसार 2025 तक पंजाब का भूजल स्तर और भी नीचे चला जाएगा, जो कि चिंता का विषय है।  
 

बलवीर सिंह राजेवाल ने पंजाब सराकर से नाराजगी जताते हुए कहा कि गन्ने के रेट में जो बढ़ौतरी की गई है वह न के बराबर है। उन्होंने कहा कि वह मोहाली में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में मोर्चा लगाएंगे। चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और इस पर पंजाबियों का हक है। यदि कोई आंदोलन करना चाहे तो वह चंडीगढ़ में कर सकता है। किसी को आंदोलन के लिए रोकना लोकतंत्र का कत्ल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *