टांडा उड़मुड़: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बिजली घर चौक टांडा के पास एक कार व स्कूटरी सवार के बीच हुई टक्कर में स्कूटरी सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुखचैन सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी जलालपुर के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुखचैन सिंह अपने स्कूटर से धडियाला गांव की ओर जा रहा था, तभी हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले सुखचैन सिंह की पत्नी स्कूटर से उतर कर सड़क किनारे मौजूद थी। टांडा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
Related Posts
अजय चौटाला के परिवार ने राजस्थान चुनाव में 20 सीटों पर जीत को लेकर झोंकी ताकत
- bharatadmin
- November 17, 2023
- 0
चंडीगढ़(संजय अरोड़ा): राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी के सभी बड़े नेता अब पूरी तरह से सक्रिय हो […]
केंद्रीय जेल में नहीं थम रहा सिलसिला, फिर बरामद हुए 4 मोबाइल फोन
- bharatadmin
- November 27, 2023
- 0
फिरोजपुर : केंद्रीय केंद्रीय जेल फिरोजपुर में सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में जेल के स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जदीद चक्कीयों […]
Punjab में पराली जलाने के 415 मामले: पिछले साल थे 1510, 172 घटना में FIR दर्ज, 189 मामलों में लगा जुर्माना!
- bharatadmin
- October 23, 2025
- 0
पंजाब से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। राज्य में इस बार पराली जलाने के मामलों में पिछले दो वर्षों की तुलना में करीब चार […]