लड़का-लड़की ने संदिग्ध हालातों में नहर में लगाई छलांग, फैली सनसनी

पटियाला : पटियाला की भाखड़ा नहर से एक लड़का और लड़की के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। लड़की का शव नहर से बाहर निकाल लिया गया है, जिसकी पहचान सरबजीत कौर (उम्र 21) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लड़की अपने साथी दिवनूर सिंह ( उम्र 24) के साथ उसकी स्कूटरी पर सवार होकर भाखड़ा नहर पर पहुंची, जहां उसने अपना और लड़के का फोन स्कूटरी की डिग्गी में रख दिया और नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच लड़की को बचाने के लिए लड़का नहर में कूद गया और वह भी डूब गया। फिलहाल गोताखोरों ने लड़की का शव बाहर निकाल लिया है।   

लड़के के परिवारवालों के मुताबिक, परिवार पटियाला के तोपखाना मोड़ का रहने वाला है। लड़का अशोका इंस्टीट्यूट पसियाना रोड से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था और लड़की भी उसके साथ पढ़ रही थी। आज दीवनूर घर से यह कहकर निकला था कि वह रोल नंबर लेने जा रहा है, लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। फिलहाल गोताखोर नहर में लड़के की तलाश कर रहे हैं, जबकि लड़की के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *