चंडीगढ़ : इंटरनैशनल मैन्स डे के अवसर पर साईकलिंग ग्रुप साईकिलगिरि ने अनोखे रूप से इस दिन को मनाया। ग्रुप के सदस्यों ने 10 किलोमीटर की साइकिल रैली आयोजित कर स्थानीय लोगों को पुरुष रोग-प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरुक किया। साईकिलगिरि ग्रुप से संस्थापक डॉ. सुनैना बंसल और अक्षित पासी ने बताया कि 95 मेल साईकिलिस्टों ने रैली में भाग लिया जिनकी हौसला अफजाई के लिए फीमेल साईकिलिस्ट भी जुटीं। सैक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रैस क्लब से शुरू हुई यह रैली विभिन्न सैक्टरों में गुजरती हुए प्रैस क्लब में ही सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने साईकलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष रुप से आमंत्रित डॉ. हेमकांत वर्मा ने प्रोस्टेट कैंसर के अनछुए पहलुओं को प्रतिभागियों से अवगत करवाया।
Related Posts
चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सारे रिकार्ड, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल
- bharatadmin
- December 1, 2023
- 0
चंडीगढ़ : ठंड की पहली बारिश से शहर में कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार रात तक रुक-रुक कर होती […]
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी लागू हो सकता है दो उपमुख्यमंत्री का फार्मूला
- bharatadmin
- December 13, 2023
- 0
चंडीगढ़ : अभी हाल में पांच राज्यों में से तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने […]
Industrial World में गूंजेगा Punjab का नाम: CM Mann ने Japan में बड़े industrialists को दिया Investment का निमंत्रण
- bharatadmin
- December 5, 2025
- 0
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे के पहले दिन ही राज्य को एक सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य (Preferred Investment Destination) के […]