आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा पंजाब में मीडिया मैनेजमैंट सैल के सह संयोजक बनाए गए ध्रुव वधवा ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और इस तैयारी में मीडिया सैल की भूमिका पर चर्चा की। सुनील जाखड़ ने इस मुलाकात के दौरान ध्रुव वधवा को पंजाब भाजपा की मीडिया गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि मीडिया सैल की इस चुनाव में अहम भूमिका रहेगी क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना मीडिया सैल की ही जिम्मेदारी है। ध्रुव वधवा ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
Related Posts
पीआरटीसी के रिटायर कर्मचारी का जुनून, घर की छत पर बनाई बस
- bharatadmin
- February 27, 2024
- 0
पंजाब के जालंधर में सेवानिवृत्त पीआरटीसी कर्मचारी रेशम सिंह ने अपने घर की छत पर पीआरटीसी बस बनाई है। इस बस का वीडियो सोशल मीडिया […]
मान सरकार ने बचाई ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: बाढ़ संकट में पशुधन बचाने 24 घंटे जुटा रहा विभाग, 492 टीमें, 3.19 लाख पशुओं का किया इलाज
- bharatadmin
- December 23, 2025
- 0
पंजाब सरकार ने बाढ़ के दौरान पशुधन की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई करके मिसाल कायम की है। पशुपालन विभाग की 492 रैपिड-रिस्पॉन्स वेटरनरी टीमों […]
अमृतसर: पुलिस की सूझबूझ से पकड़े गए 3 लुटेरे, उबर ड्राइवर से गाड़ी लूटकर भाग रहे थे
- bharatadmin
- January 13, 2024
- 0
अमृतसर में उबर ड्राइवर से कार चुराकर भागने वाले तीन लुटेरों को पुलिस की सूझबूझ से पकड़ लिया गया है. तीनों उबर ड्राइवर से कार […]