चंडीगढ़ : गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज खेड़ी गुरना (बनूड़) में भारत सोका गक्कई (बी.एस.जी.) के सहयोग से प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य कॉलेज के छात्रों द्वारा विभिन्न पैनलों के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य को हासिल करना है। कार्यक्रम में 17 साल तक इंडियन एयरफोर्स को सेवाएं दे चुके और रोज 100 किलोमीटर साइकिलिंग करने वाले रूपेश कुमार बाली कॉलेज में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। कॉलेज के चेयरमैन मेजर जनरल ए.के. शौरी और ऑफिशिएटिंग प्रिंसीपल प्रीति अरोड़ा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज के छात्रों को साइकिलिंग के लिए प्रेरित भी किया। कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से इसके लिए भी जागरूक किया कि कभी गलत होता बर्दाश्त न करें उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
Related Posts
शिवराज चौहान व संघ न हो नाराज, मध्य प्रदेश में मनोहर लाल निभाएंगे मास्टर प्लान में अहम भूमिका
- bharatadmin
- December 8, 2023
- 0
चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी भी प्रान्त के सीएम को दूसरे प्रान्त के सीएम का नाम फाइनल […]
Punjab Government का बड़ा कदम: Anganwadi Workers को जल्द मिलेंगे Smartphones, वेतन और Allowances पर भी होगा सुधार
- bharatadmin
- November 16, 2025
- 0
पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में […]
चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में ड्रग्स, ड्रग मनी बरामद
- bharatadmin
- January 9, 2024
- 0
चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में ड्रग्स, ड्रग मनी और कार आदि […]