चंडीगढ़ : गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज खेड़ी गुरना (बनूड़) में भारत सोका गक्कई (बी.एस.जी.) के सहयोग से प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य कॉलेज के छात्रों द्वारा विभिन्न पैनलों के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य को हासिल करना है। कार्यक्रम में 17 साल तक इंडियन एयरफोर्स को सेवाएं दे चुके और रोज 100 किलोमीटर साइकिलिंग करने वाले रूपेश कुमार बाली कॉलेज में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। कॉलेज के चेयरमैन मेजर जनरल ए.के. शौरी और ऑफिशिएटिंग प्रिंसीपल प्रीति अरोड़ा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज के छात्रों को साइकिलिंग के लिए प्रेरित भी किया। कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से इसके लिए भी जागरूक किया कि कभी गलत होता बर्दाश्त न करें उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
Related Posts
पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया :अनिल विज
- bharatadmin
- November 30, 2023
- 0
चण्डीगढ, 30 नवम्बर – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने […]
Sukhna Lake पर घूमने के शौकीनों के लिए खबर, जानें से पहले जरूर पढ़ें…
- bharatadmin
- November 27, 2023
- 0
चंडीगढ़: यू.टी. प्रशासन ने वीकैंड के लिए रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना लेक के लिए पिछले सप्ताह सी.टी.यू. की शटल बस सेवा की शुरूआत की […]
पुलिस का ईनामी बदमाश नीरज फरीदपुरिया इस खतरनाक गैंग का बना सरगना
- bharatadmin
- November 28, 2023
- 0
चंडीगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य विरोधी पक्ष बंबीहा गैंग की कमान अब नीरज फरीदपुरिया के हाथ में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नीरज […]